Dant kitne prakar ke hote hain – दांत कितने प्रकार के होते हैं?

मनुष्य के मुंह में चार प्रकार के दांत होते हैं दांतों की संख्या 32 होते हैं। मनुष्य के मुंह मे दांत ऊपर वाले भाग में 16, नीचे वाले भाग में 16 पाए जाते हैं। दांत फॉस्फेट द्वारा बने होते हैं। मनुष्य के दांतो को 4 भागों में वर्गीकृत हैं, तथा उनके कार्य अलग-अलग हैं। बच्चों में दांतों की संख्या 20 होते हैं। 

1 कृन्तक/छेदक (Incisor)  इस प्रकार के चौड़े व तेज धार होते हैं। इनका कार्य भोजन को पकड़ना, काटना, कुतरने ने कार्य करते हैं। इनकी संख्या 8 होते हैं जिसमें ऊपरी जबड़े की ओर 4, निचले जबड़े में 4 होते हैं।

2 अग्रचवृणक दांत (Premolar) इस प्रकार के दातों का कार्य भोजन को कुचलना है। तथा यह दांत किनारे पर चपटे, रेखा दार वह चौकोर होते हैं। तथा यह मुंह में इनकी संख्या आठ होती हैं जो 4 ऊपरी भाग वह 4 ऊपरी निचले भाग में उपस्थित होते हैं।

3 चवृणक दांत (molar)  इस प्रकार के दांतों का कार्य भोजन को पीसना है। तथा यह मनुष्य के मुंह में सबसे अधिक दांत पाए जाते हैं, इस प्रकार के दांतों की संख्या 12 होती हैं। तथा ये ऊपरी भाग में 6 दात वह निचले भाग में 6 होते हैं। इनका आकार चौरस तथा धारदार होता है।

4 रदनक/भेदक (Canine) इस प्रकार के दांतों की संख्या 4 होते हैं 2 ऊपरी भाग में वह 2 निचले भाग में। इनका कार्य भोजन को पकड़ने के साथ चीरने-फाड़ने का भी होता है। इनका आकार नुकीला होता है।